6:39 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

माडिया भांसी मोड़–प्रहलादपुर मार्ग जर्जर

ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र में सड़क बदहाली पर प्रधान की अनदेखी के सवाल**

कुंवरगांव ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के माडिया भांसी मोड़ से प्रहलादपुर को जाने वाला मार्ग लंबे समय से पूरी तरह जर्जर पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे रोजाना आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से यह रास्ता कीचड़ और फिसलन का ढेर बन जाता है, जिससे हादसों की संभावना और बढ़ जाती है।

सड़क की हालत कई महीनों से खराब है, लेकिन प्रधान द्वारा अब तक इस मार्ग की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल यह सड़क पूरी तरह उपेक्षित है। लगातार टूटती सतह और बढ़ते गड्ढों के कारण दुपहिया वाहनों, स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वालों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन चुका है।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय है कि विकास कार्यों पर ध्यान न देना और मुख्य मार्ग को सुधारने में लगातार देरी करना प्रशासनिक और जिम्मेदार पद की उदासीनता को दर्शाता है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध होने की कगार पर पहुँच जाएगा।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.