2:26 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- 14 नवंबर को श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंआयोजित होगी नवप्रवर्तन प्रदर्शनी

———————————————-

असंगठित क्षेत्र के कुशल मजदूर ,मिस्त्री ,कारीगर ,चिकित्सक, शिल्पी, विद्यार्थी ,इत्यादि जो किसी क्षेत्र में प्रशिक्षित नहीं है किंतु विशेष योग्यता रखते हैं ऐसे प्रतिभाशाली बदायूं वासियो के लिए जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 14 नवंबर 2025 को श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीराजी चौकी बदायूं पर किया जा रहा है ।
उक्त कार्यक्रम में इस प्रकार के नव प्रवर्तक अपने नव प्रवर्तन, विज्ञान मॉडल, देसी औषधि, यंत्र, मशीन के साथ 14 नवंबर को श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरा की चौकी पर पूर्वाहन 10:00 बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित हो।
उनके कार्य का मूल्यांकन जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा गठित तकनीकी समिति द्वारा किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को रुपए 8000 द्वितीय स्थान प्राप्त को रुपए प्रति 5000 तृतीय स्थान के प्रतिभागी को रुपए 3 000 और ₹2000 के पांच सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस संबंध में जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष /जिलाधिकारी श्री अवनीश राय ने पत्र लिखकर समस्त उप जिलाधिकारी /बेसिक शिक्षा अधिकारी /मुख्य चिकित्सा अधिकारी /जिला पंचायत राज अधिकारी एवं विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र से नव प्रवर्तक को चिन्हित कर उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करवाए।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब बदायूं प्रतिवर्ष नव प्रवर्तकों को चिन्हित कर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करता है और सर्वश्रेष्ठ नव प्रवर्तन को पेटेंट करा कर देता है। यह कार्यक्रम बदायूं के सभी प्रतिभाशाली नागरिकों के लिए समर्पित है।
दिनांक 12 नवंबर को युवा कल्याण विभाग द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में विज्ञान प्रदर्शनी लगेगी। नगर के समस्त विद्यालयों से कम से कम एक विज्ञान मॉडल इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस