वन्दे मातरम – 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 21 UP BN NCC में रैली, शपथ, वन्दे मातरम गान, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिनांक – 10-11-2025
21 UPBN NCC बरेली कॉलेज में “वन्दे मातरम–150वीं जयंती” के उपलक्ष्य में 21 UPBN NCC के अंतर्गत कई कॉलेज और विश्वविद्यालयों के NCC कैडेट्स द्वारा रैली, शपथ, वन्दे मातरम गान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस “वन्दे मातरम” थीम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय चेतना एवं भारत के प्रति देशभक्ति और जागरूकता का उपदेश दिया गया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी कैडेट्स को पुरुस्कार के माध्यम से हौसलफ्ज़ाई किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 21 UPBN NCC के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल देवाशीश सिंह एवं एडम ऑफिसर ले. कर्नल संजय नायर के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। रैली एवं प्रतियोगिता को हरी झंडी के माध्यम से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था 21 UPBN NCC के सूबेदार मेजर प्रवीण नेगी, बी.एच.एम. नरपत विश्नोई, सूबेदार लक्ष्मण,सुबेदार उम्मेद् भंडारी और हवालदार हरसिंह द्वारा संचालित की गई।



कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ए.एन.ओ /सी.टी.ओ. डा.राघवेन्द्र रस्तोगी, ले. डा. रितेश चौरसिया, अरविंद कुमार, डॉ. अंचलजी बहेरी, एवं अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com