अभिनेता धर्मेन्द्र की तबियत खराब अस्पताल में एडमिट।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र 89 साल के हैं और उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।
धर्मेंद्र की पत्नी सांसद हेमा मालिनी ने बताया है कि वे पहले से ठीक हैं, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। धर्मेंद्र के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘अपने’, और ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ शामिल हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com