6:39 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

परौर पुलिस ने अरवेश हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर परौर पुलिस ने दो आरोपी कल्लू व सोनू पुत्र नेमपाल निवासी ग्राम उसावां जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि मृतक के भाई ने कल्लू व सोनू एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की थी। वहीं आज परौर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह उपनिरीक्षक विनय शुक्ला उपनिरीक्षक जीतू व हेड कांस्टेबल अजय कुमार एव नवल चौधरी ने दो नामजद आरोपी कुबेरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किए हैं वहीं पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमे में सुसंगत धाराओं में वृद्धि करते हैं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.