6:40 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न

बिसौली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर संपन्न हुई। जिसमें विकास क्षेत्र बिसौली से 177 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। क्षेत्र से सर्वाधिक संख्या में कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर से 65 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए l
कंपोजिट विद्यालय बिसौली से 12 छात्र छात्राएं, संविलियन विद्यालय हत्सा से 5, ऐपुरा से 10, शेखपुरा से 1, संविलियन विद्यालय जसरथपुर से 8, उच्च प्राथमिक विद्यालय करखेड़ी से 1 छात्र, रायपुर कला से 5, संविलियन विद्यालय सुजानपुर से 2 छात्र-छात्राएं, करनपुर से 15 छात्र छात्राएं, गंधरौली से 5 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। यह सभी छात्र जनपद के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, सिग्नल गर्ल्स इंटर कॉलेज व पार्वती देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर 10:00 बजे से परीक्षा के लिए सम्मिलित हुए। विदित रहे जनपद में 236 छात्र-छात्राओं के लिए सीटें आवंटित हैं। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर से बच्चों को परीक्षा दिलाने विद्यालय के शिक्षक कुंवरसेन गए थे। जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बच्चों को सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.