महर्षि डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे (Maharshi Dhondo Keshav Karve) एक प्रसिद्ध समाज सुधारक थे। उन्होने महिला शिक्षा और विधवा विवाह मे महत्त्वपूर्ण योगदान किया। उन्होने अपना जीवन महिला उत्थान को समर्पित कर दिया। उनके द्वारा मुम्बई में स्थापित एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है। वे वर्ष 1891 से वर्ष 1914 तक पुणे के फरगुस्सन कालेज में गणित के अध्यापक थे। उन्हे वर्ष 1958 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
