5:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। एसआईआर सर्वे में मतदाता बीएलओ का करें सहयोग : एसडीएम

बिल्सी। विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे अभियान के तहत बिल्सी क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य विगत चार नवंबर से शुरु हो चुका है। निर्वाचन विभाग की ओर से लगाए गए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे है। शनिवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने क्षेत्र के गांव खैरी और मोहल्ला संख्या दो में पहुंच कर गणना प्रपत्रों का वितरण कराया। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे इस सर्वे में बीएलओ का पूरा सहयोग करें, ताकि सही और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके। एसडीएम ने बताया कि एसआईआर सर्वे के दौरान 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा रहे हैं, जबकि मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारी और कर्मचारी मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में लगे हुए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र को भरवा रहे हैं। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि बीएलओ या सर्वे टीम के आने पर आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र अवश्य उपलब्ध कराए।

विज्ञापन एक्सप्रेस