उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर में बीते दिनों पूर्व प्रधान के घर में घुसकर गांव के ही एक युवक द्वारा गाली गलौज के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र दिया गया था पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह पुत्र बुद्धसेन ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया!जब वह घर पर नहीं था!तब गांव का एक दबंग युवक प्रार्थी के घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा जब प्रार्थी के परिजनों ने गाली गलौज का विरोध किया!तब गांव का युवक जितेंद्र पुत्र शिशुपाल मारपीट पर आमादा हो गया!और जान से मारने की धमकी देते हुए घर भाग गया!जब प्रार्थी घर पहुंचा तब परिजनों ने प्रार्थी को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दबंग युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है
*पीड़ित ने थाना पुलिस को दिया शिकायती पत्र!कार्यवाही न होने पर!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार*
पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया उक्त घटना की शिकायत सर्वप्रथम थाना उघैती पुलिस को दी लेकिन थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की! तत्पश्चात दबंग युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ है
*दबंग युवक पर दर्ज है कई आपराधिक मुकदमें*
पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया जितेंद्र पुत्र शिशुपाल बदमाश, हेकड़,किस्म का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज है पीड़ित को दबंग व्यक्ति द्वारा अपनी व अपने परिवार की जान माल का खतरा है जिसको लेकर कार्यवाही की मांग की है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com