12:44 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- अवैध तमंचा से लग्न में फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने पकडा।

उझानी बदांयू 7 नवंबर।

विगत दिनो लगन में एक व्यक्ति खुशी में अपने अवैध देशी तमंचा से फायरिग करने लगा जिसका बीडियो वायरल होने पर हल्का पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। साथ ही निशान देही से 315 बोर का देशी तमंचा भी बरामद कर जेल भेजा है।

बताते चले कि विगत दिनो कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी दिलीप के बेटे निर्दोष की लगन रात में चढ रही थी।इसी दौरान गांव निवासी सुमित पुत्र शिवकुमार खुशी में आकर अवैध देशी तमंचा से आसमानी फायर करने लगा। जिसका बीडियो वायरल होने पर हल्का दरोगा व सिपाही हरकत में आ गए उन्होने सुमित को हिरासत में ले लिया जिसकी निशान देही से देशी तमंचा 315 बोर बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस सम्बंध में हल्का दरोगा रवेंद्र सिह से पूछा गया तो उन्होने बताया पकडे गए व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस