12:51 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती – वन्देमातरम गीत के एक सौ पचास वर्ष पूरे होने पर निकाली गई रैली

उघैती बदायूं- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम” गीत के 150 साल पूरे होने पर एक साल तक चलने वाला कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने वन्देमातरम गीत का सामूहिक गायन,प्रभात फेरी व रंगोली का आयोजन किया गया।कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया यह गीत 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चटर्जी ने लिखा था और इसे 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया था। इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती,रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,अनुमोल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस