2:39 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: बस-टैंकर की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत, 21 घायल

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: बस-टैंकर की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत, 21 घायल
हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के समामई के पास आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रोडवेज बस और दूध से भरे टैंकर की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस पलट गई और टैंकर ने ठेला लगाकर अमरूद बेच रहे व्यक्ति को रौंद दिया। 21 लोग घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जेसीबी की मदद से बस को हटवाया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस