2:11 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। बिजली उपभोक्ताओं के लिए 7 एवं 8 नवंबर को मेगा कैंप का आयोजन

बिसौली। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय परिसर में 7 एवं 8 नवंबर को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिजली से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। एसडीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में कनेक्शन, भार वृद्धि, बिल चोरी से जुड़े राजस्व जैसी समस्याओं को कैंप स्थल पर ही तत्काल निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल संशोधन, नए मीटर का लगाना, लोड का बढ़ना, टैरिफ चेंज आदि समस्या का कैंप में मौके पर ही निस्तारण किया जाए। एसडीओ अमित कुमार ने विद्युत उपभोक्ता से अपील की है कि वह निर्धारित तिथियों पर कैंप में भाग लेकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समुचित समाधान कराएं ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.