।
उझानी बदांयू 5 नवंबर।
जैन समाज के चार दिवसीय श्री आदिनाथ मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के आखरी दिन तीर्थंकर भगवान के मोक्ष कल्याणक को धूमधाम से मनाया गया। परम तपस्यी आचार्य रत्न श्री 108 वसुनंदी सागर जी महाराज ने उपस्थित जैन धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंच कल्याणक के माध्यम से सभी पाषाण व रत्नों की मूर्तियों को सूर्य मंत्र देकर प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया सम्पन्न हो गयी है ।
इस बीच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल उनके पुत्र नीलांशु अग्रवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत सिंह एवं मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन को आयोजकों द्वारा जैन ध्वज पटका व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि भगवान को मोक्ष प्राप्त होने के वाद समय 11 बजे भव्य रथ यात्रा के माध्यम से सभी जिनेन्द्र भगवान साहूकारा स्थित जैन मन्दिर के लिए प्रस्थान किया । जहां मन्दिर पहुँचते ही नव निर्मित चौबीसी व मान के स्तम्भ में भगवान को धार्मिक अनुष्ठान के साथ विराजमान किया गया ।
इस मौके पर समस्त धार्मिक क्रियायें क्षुल्लक रत्न 105 विशंक सागर जी महाराज
के दिशा निर्देशन सम्पन्न कराई गई इसके बाद आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी मुनिराज अपने ससंघ सहित कछला की ओर पैदल विहार कर गए ।
इस मौके पर अनूप जैन,मृगांक जैन, अभिषेक जैन, अरूण कुमार जैन,निखिल जैन, सिद्धार्थ जैन,सोनल जैन ,साजन जैन,कुलदीप जैन,प्रियांक जैन,प्रिंस जैन,काजोल जैन,तृप्ति जैन,संगीता जैन,ममता जैन आदि लोग मौजूद रहे।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com