बिसौली। संस्कार भारती द्वारा चतुर्थ दीपावली उत्सव को भगवान राम के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता के रूप में मनाया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एड. सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि सुभाष अग्रवाल ने माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके रंगोली प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार भट्ट ने संस्था के ध्येयगीत का गायन किया। वही धर्मेन्द्र यादव ने भगवान राम के भजनों का गायन किया। कक्षा – नौ से स्नातक तक के शबरी वर्ग में दीपाली वार्ष्णेय ने प्रथम सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राऐं वैष्णवी ने द्वितीय नव्या पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा – पाँच से आठ तक के गिलहरी वर्ग की देवकी देवी की छात्राऐं कनिष्का ने प्रथम वर्षा ने द्वितीय जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शबरी वर्ग के निर्णायक जनमहिमा के संपादक अखिलेश मिश्रा, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय, अरुण गुप्ता एवं गिलहरी वर्ग के निर्णायक किशन उर्फ कन्हैया मंत्री जनता रामलीला, अनुज पाराशरी निर्देशक जनता रामलीला, कृष्णा गुप्ता रहे। संस्था ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया। संस्था के अध्यक्ष डाॅ. रूपेन्द्र आर्य ने प्रतियोगियों का परिणाम घोषित करके उपस्थित सज्जनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कवि हर गोविन्द पाठक दीन ने किया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र नाथ गर्ग, बिपिन गर्ग, शिव कुमार, मीना पाठक, गोपेश्वर पाठक, अमरदीप गर्ग, यश, विकास गुप्ता, वविता गुप्ता, गौरी पाठक आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

