2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पंचकल्याणक महोत्सव – भगवान् के वेराग्य का मंचन किया

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लिया वसुनंदी जी महाराज का आशीर्वाद।


उझानी बदांयू 4 नवंबर।

जैन समाज के चार दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरा दिवस तीर्थंकर भगवान के तप व ज्ञान कल्याणक के रूप में मनाया गया। वसुनंदी जी महाराज ने सभी को सत्कर्म करने की सलाह दी।

भगवान के जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा के बाद आज भगवान के वैराग्य की क्रिया को सजातीय कलाकारों द्वारा मंच नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसमें समस्त जैन समाज भावुक होकर अश्रुपूर्ण हुआ।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष अनूप जैन, उपाध्यक्ष जयदीप जैन, मंत्री अभिषेक जैन,कार्यक्रम संयोजक निखिल जैन अशोक जैन, सिद्धार्थ जैन , संचित, अंकित, शशांक, विनीत कुमार जैन उर्फ विन्नी, पिंकुल, सम्यक जैन, राजेन्द्र जैन, सुरेश चंद्र जैन,अरूण कुमार जैन, सोमिल जैन, संजीव जैन, रचित जैध,आकाश, संगीता जैन, मनका जैन, अनामिका, प्राची, साक्षी,कृतिका साक्षी,तृप्ति आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.