।
बदांयू 4 नवंबर
तहसील के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी ककोडा मेले में लगने की वजह से करीब 15 दिन से तहसील का कामकाज ठप पड़ा है। एसडीएम व तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मेले की देखभाल में होने की वजह से कोर्ट भी नहीं लग पा रही है। इससे वादकारी भी परेशान हैं।
मेला ककोडा जिलापंचायत के अंतर्गत लगता है। लेकिन सुरक्षा की वज़ह से एसडीएम मेला मजिस्ट्रेट बनाए जाते हैं। दिवाली के पहले से ही ककोडा मेले की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल, पुलिस के आला अधिकारियों की डयूटी मेले में लगी हुई है।
एसडीएम व तहसीलदार के न बैठने की वजह से कोर्ट भी नहीं लग पा रही है। कोर्ट न लगने की वजह से वादकारियों को मेले के बाद की तारीख दी जा रही हैं।
लेखपालों की डयूटी भी मेले में होने की वजह से तमाम जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि मेले के लिए अलग से अधिकारियों की तैनाती की जाएं ताकि तहसील का काम प्रभावित न हो।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
