3:24 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अभी से जिला पंचायत के दावेदारों ने सामाजिक कार्यक्रम कर दिखाई ताकत

वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज में बने विकलांग आश्रम के संस्थापक उनीश पाल सिंह बंगलामुखी जनसेवा ट्रस्ट का भी संचालन करते हैं और इस ट्रस्ट के माध्यम से वजीरगंज विकासखंड के ग्राम बनकोटा में एक विशाल वृद्ध आश्रम खोलने का संकल्प भी ले रखा है और इसी वृद्ध आश्रम संचालन के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है जिसमें क्षेत्र भर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपद के लोग भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं इस विकलांग आश्रम पर पूर्व मंत्री डीपी यादव की विशेष कृपा है उन्हीं के विशेष सहयोग से कस्बे में विकलांग आश्रम का सफल संचालन हो रहा है जिसमें कस्बा के लोगों के साथ-साथ अन्य जनपद के लोग भी विकलांग आश्रम में आकर समय-समय पर अपना सहयोग प्रदान करते हैं इसी बगलामुखी ट्रस्ट का उद्देश्य वृद्धा आश्रम खोल कर जरूरतमंद वृद्ध लोगों की सेवा की जा सके इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार को विकास खंड वजीरगंज के गांव मकरंदपुर में पूर्व मंत्री डीपी यादव के द्वारा बांग्ला मुखी ट्रस्ट के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी एक व्यक्ति विशेष के द्वारा बड़े-बड़े फ्लेक्सी और बैनर लगाए गए इसे देखकर ही लोगों ने इस सामाजिक कार्यक्रम से ज्यादा राजनीतिक कार्यक्रम बताना शुरू कर दिया क्योंकि यह कार्यक्रम विकासखंड वजीरगंज की जिला पंचायत सदस्य सीट रेहडिया के गांव मकरंदपुर के एक व्यक्ति ने आयोजित कराई थी और उन्होंने ही पूर्व मंत्री सांसद डीपी यादव के साथ फ्लेक्सी पर अपना फोटो लगाया ग्राम मकरंदपुर में इस सभा को आयोजित करने का सीधा सा मतलब था कि इस गांव के आसपास यादव बाहुल जाती के तीन बड़े गांव हैं जिसे पूर्व सांसद मंत्री के इशारों पर अपने पक्ष में साधा जा सकता है विकलांग आश्रम के संस्थापक उनीश पाल का डीपी यादव से बहुत ही गहरा संबंध है और इसी संबंध के बल पर उनीश पाल सिंह ने विकासखंड वजीरगंज की दूसरी बगरैन जिला पंचायत सीट से अपने विकलांग आश्रम की अध्यक्ष सुनीरा सिंह गौर को अपने प्रयासों से जिला पंचायत सदस्य वनबा दिया तभी से उनीश पाल सिंह का राजनीतिक कद बढ़ गया और अव दूसरे लोग भी उन की छत्रछाया में अपना राजनीतिक सफर शुरू करना चाह रहे हैं लेकिन बहुत समय के बाद जिस तरह से चार माह में विकलांग आश्रम और बंगलामुखी ट्रस्ट के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव का वजीरगंज क्षेत्र में यह दूसरा कार्यक्रम था जिससे क्षेत्र के लोग भी डीपी यादव के राजनीतिक समीकरण पर तरह-तरह की चर्चा करते हुए नजर भी आ रहे हैं लोगों का कहना है कि अभी से डीपी यादव अपने लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के बहाने अपना राजनीतिक कद क्षेत्र में फिर से मजबूत करना चहा रहे हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस