कुंवरगांव में हरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं का कहर — खेत से आम के पेड़ काट ले गए तस्कर
कुंवरगांव। नगर क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और वन विभाग की कथित मिलीभगत से लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम हरियाली को निगल रहे हैं।
शनिवार सुबह करीब चार बजे कस्बे के रामलीला मैदान के पास स्थित रीतेश रस्तोगी और वीरेश कुमार के खेत में खड़े दो आम के हरे-भरे पेड़ों में से एक को माफियाओं ने पूरी तरह काटकर ले गए, जबकि दूसरा पेड़ आधा कटा हुआ मौके पर छोड़ दिया। सुबह खेत स्वामी जब खेत पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए — एक पेड़ पूरी तरह से गायब और दूसरा अधमरा पड़ा था।
जानकारी करने पर खुलासा हुआ कि आंवला के कच्चा कटरा निवासी कुख्यात लकड़ी माफिया दीनदयाल पुत्र लाखन द्वारा यह हरकत की गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में स्थानीय आरा मशीन संचालकों की मिलीभगत से यह कटान किया जाता है,
घटना के बाद खेत स्वामियों ने आरोपी माफिया के खिलाफ थाना कुंवरगांव में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है, लेकिन पुलिस और वन विभाग की निष्क्रियता के चलते माफियाओं के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन से मांग की है कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com