1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

डंपर की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति घायल,इलाज़ के दौरान मौत

बिल्सी – बदायं में डंपर की टक्कर से घायल हुए एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गईं। पुलिस ने शव को
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर
दी है। यह घटना बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में हुई अंबियापुर गांव निवासी संतोष कुमार (59) पुत्र श्यामलाल शाक्य 30 अक्टूबर की सुबह खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर पत्थर डालने वाले एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन संतोष को पहले बिल्सी ले गए जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्हें शहरके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शूक्रवार शाम को जब परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। तभी रास्ते में संतोष कुमार ने दम तोड दिया। परिवार ने घटना की स्रचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। संतोष के भतीजे मनीष ने बताया कि 30 अक्ट्रबर को डंपर की टक्कर से उनके चाचा घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मामले में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी
कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस