5:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

देवोत्थान एकादशी पर आज जागेंगे श्रीहरि, मांगलिक कार्यों का होगा श्री गणेश

उझानी बदांयू 1 नवंबर।

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठानी एकादशी) एक नवंबर को है। इस दिन श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जगेंगे। इसके साथ ही शुभ, मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पं.प्रवीण शर्मा अनुसार 16 नवंबर को सूर्य के तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही शादी का दौर शुरू हो जाएगा। छह दिसंबर के बाद विवाह पर विराम लग जाएगा क्योंकि 12 दिसंबर से शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे जो एक फरवरी 2026 को फिर से उदित होंगे।

इस अवधि में विवाह और अन्य मंगल कार्य स्थगित रहेंगे। नवंबर में 22, 23, 25, 29 और 30 नवंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है। आचार्य प्रवीण शर्मा के अनुसार 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक मलमास (अधिमास) रहेगा, इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं होंगे।

वैवाहिक बंधन सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है इसलिए शुभ मुहूर्त का होना अत्यंत आवश्यक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ स्थिति में होना विवाह के लिए अनिवार्य है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस