11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

श्याम दीवाने चल पड़े… भजनों के साथ शहर में निकाली निशान शोभायात्रा

शोभायात्रा में शामिल भजन मंडली ने भजनों की अमृतवर्षा की। कलाकारों ने लहर लहर लहराई रे श्याम ध्वजा लहराई रे…, हारे हारे हारे सहारा तू हारे का…, श्याम दीवाने चल पड़े…, चालो चालू भक्त खाटू श्याम… आदि भजन पेश किए।

उझानी बदांयू 1 नवंबर।

नगर में आज शनिवार को श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर निशान शोभायात्रा श्याम नाम गूंज के साथ महात्मा गांधी काॅलेज रोड स्थित श्याम भवन से बडे ही धूम-धाम से निकाली गई। भजनों की धुन पर थिरकती श्रृद्धालुओं की टोलियां माहौल को भक्तिमय बना रही थी।

शोभायात्रा में शामिल भजन मंडली ने भजनों की अमृतवर्षा की। कलाकारों ने लहर लहर लहराई रे श्याम ध्वजा लहराई रे…, हारे हारे हारे सहारा तू हारे का…, श्याम दीवाने चल पड़े…, चालो चालू भक्त खाटू श्याम… आदि भजन पेश किए।

इससे पहले निशान पूजन गुरु जी अजय कुमार मित्तल के सानिध्य में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। फूलों से सजे श्याम प्रभु के दरबार की आरती उतारकर निशान शोभायात्रा को रवाना किया।

निशान शोभायात्रा स्टेशन रोड , बदांयू रोड होती हुई जजपुरा सिथ्ति श्री श्याम मंदिर पहुंचकर एक धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हुई। जगह जगह श्रृद्धालुओं ने श्याम दरबार की आरती उतारी। कई जगह श्रृद्धालुओं द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई।

मंदिर पहुंच कर श्रृद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में निशान अर्पण किया । श्याम प्रभु की रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। प्रभु की आरती उतार कर श्याम चालीसा का पाठ हुआ। इसके पूर्व अमित मित्तल,दीपक गर्ग ,अशोक कुमार गर्ग अनिल तुलस्यान,संजय मित्तल,मनीष गोयल आदि ने श्याम ध्वजा की पूजा की। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्याम भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर परम थरेजा, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,अजय कुमार गर्ग, अमित अग्रवाल,शेखर गुप्ता सुमित माहेश्वरी,धीरज मित्तल,गगन मित्तल, अश्वनी गोयल एडवोकेट, अमित गोयल, श्याम मोहन वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, शिवकिशोर माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.