1:58 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी इंस्पेक्टर नीरज मलिक को कोतवाली स्टाफ ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई


उझानी बदांयू 31 अक्टूबर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा बीती रात चलाई गई तबादला एक्सप्रेस में उझानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक को थाना सिविल लाइंस
ट्रांसफर कर दिया तथा थाना सदर कोतवाली बदायूँ के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को उझानी का चार्ज सौंपा है।

आज शाम नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के कोतवाली पहुँचने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने उन्हें कोतवाली का चार्ज सौंपा ततपश्चात कोतवाली स्टाफ ने नीरज मलिक की विदाई व नवागत प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह का स्वागत समारोह आयोजित किया जिसमें समस्त स्टाफ ने पूर्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को फूल मालाऐ व बुके देकर विदाई दी तथा नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह का फूल माला व बुके देकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर शिव कुमार सिंह, जुगमेन्द्र सिंह, विनय कुमार, बलवीर सिंह, भारती सिंह , कपिल कुमार, रिंकू सिंह, अनुज कुमार , बलवीर सिंह, रघुराज सिंह ,रविन्द्र सिंह, अतेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, अभिषेक कुमार, अब्दुल कादिर, श्यामवीर सिंह फौजी, मनीष चंदेला, अजीत कुमार, निशान्त कुमार, सहदेव, मनोज फौजी , रवि गिरि, हिमांशु सिरोही, श्यामवीर सिंह, श्याम मावी, सुरेन्द्र सिंह फौजी, अजय कुमार, गौरव जादौन, विवेक कुमार, संतोष कुमार , रिचा यादव, रमन कौर, गीता कुमार , रजनी चौधरी आदि स्टाफ मौजूद रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस