1:58 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एचजीआईएस में मनाया गया कनफ्लुएंस 3.0

उझानी बदांयू 31 अक्टूबर।

नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को कनफ्लुएंस 3.0 का आयोजन किया गया | विद्यालय की परंपरा के अनुसार चारों हाउस के विद्यार्थियों ने ईस्ट हाउस,वेस्ट हाउस, नॉर्थ हाउस और साउथ हाउस में से अपने-अपने हाउस को विद्यालयी परंपरा के अनुसार सजाया।

गत वर्ष जहाँ भारत के राज्यों को विशेष तरीके से दर्शाया गया था वहीं इस वर्ष भारत को केंद्र मानकर चारों दिशाओं से कुछ विशेष देशों को दर्शाया गया। जिसमें जापान, उत्तर कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, रूस, यूक्रेन, ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड आदि इस बार के कनफ्लुएंस के आकर्षण का केंद्र रहे।


सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने देशों के पारंपरिक भोजन, वेशभूषा, वहाँ की मुख्य परंपराएँ, इतिहास, भौगोलिक स्थिति, मुद्रा, स्थित इमारतें, प्रमुख भवन, प्रसिद्ध व्यक्ति, आर्थिक सकल घरेलू उत्पाद आदि को विशेष तरीके से दर्शाया। इस वर्ष का कार्यक्रम पिछले वर्षों से थोड़ा भिन्न रहा। इस वर्ष स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, विभिन्न तरीके के खेल, झूले आदि का भी आयोजन किया गया था जिसका बच्चों एवं अभिभावकगण ने भरपूर आनंद लिया।


इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस