1:58 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

उझानी बदांयू 31 अक्टूबर।

नगर में आज कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रियासत खां के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

नगर के घंटाघर चोराहे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर ने कहा कि इंदिरा जी के देशहित में किऐ गये कामों को भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व जिला महासचिव मुजाहिद रज़ा ने कहा कि इंदिरा जी जैसा नेता होना देश के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर चंद पाल कश्यप,इसरार अहमद,डा खलील अहमद, प्रशांत शर्मा, असरार अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस