1:58 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

ठंड ने दी दस्तक, बाजारों में सज गई गर्म कपड़े की दुकानें

बदांयू 31 अक्टूबर।

जिले में ठंड की पूरी तरह से शुरुआत होने से पहले ही बाजारों में इससे बचने के लिए गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। बाजारों में कपड़ों का शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहा है।

जैसे-जैसे दिन छोटे हो रहे हैं और सुबह-शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है, वैसे ही बाजारों का नजारा भी बदलने लगा है। बाजारों में हल्के कपड़ों की जगह गर्म कपड़ों से दुकानें सजने लगी हैं। इस बार युवाओं के लिए स्टाइलिश जैकेट्स और हूडीज की नई रेंज पेश की गई है। वहीं, महिलाएं फैशनेबल शॉल, पोंचू और गर्म टॉप्स पसंद कर रही हैं।

ठंड की पूरी तरह से शुरुआत होने से पहले ही बाजारों में इससे बचने के लिए गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। मॉल में गर्म कपड़ों में कई नए ट्रेंड्स युवाओं और महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं।

विभिन्न रंगों और डिजाइनों के स्वेटर, जैकेट, स्वेटशर्ट, शॉल और गर्म इनर की भरमार है। इनकी खरीदारी भी शुरू हो गई हैं। युवाओं को स्टाइलिश जैकेट्स और हूडीज आकर्षित पंसद आ रही हैं। बच्चों के लिए रंगीन ऊनी स्वेटर, के साथ जैकेट पसंद किए जा रहे हैं।

जैकेट्स लेदर, फर और वूलन जैकेट्स युवाओं को लुभा रही हैं। ग्राफिक प्रिंट्स, सिंपल और ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट्स युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। पारंपरिक ऊनी शॉल के साथ-साथ कश्मीरी और पश्मीना के हल्के लेकिन गर्म शॉल भी पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस