बदांयू 31 अक्टूबर।
बदायूं के बिल्सी में श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने गोपाष्टमी का पर्व मनाया। इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने अंबियापुर विकासखंड स्थित गौशाला में गायों की पूजा-अर्चना की और उनकी सेवा की। गोपाष्टमी के इस पावन पर्व पर गौ माता की पूजा करने से सुख-समृद्धि और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
गोपाष्टमी के दिन गायों को हरा चारा खिलाने और उनकी पूजा करने की परंपरा है। इस दिन गौशालाओं में भी विशेष आयोजन किए जाते हैं, जहां गायों की सेवा और पूजा की जाती है।
अध्यक्षा प्रियंका वार्ष्णेय ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के गाय चराने के लिए जाने की याद में मनाया जाता है। इस दिन गायों की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर उर्मिला वार्ष्णेय,लता वार्ष्णेय, तनुश्री वार्ष्णेय,आशा, रेनू वार्ष्णेय,श्वेता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
