2:53 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पंजाब से नहीं आया नया आलू, पुराने के भाव बढ़े

उझानी बदांयू 30 अक्टूबर।

पंजाब में आई बाढ़ का असर इस बार नये आलू पर दिख रहा है। जिले में पंजाब के आलू की आवक न होने से पुराने आलू के भाव में उछाल आया है। इससे चलते कोल्डस्टोरेज में निकासी भी तेज हो गई है।

एक सप्ताह में पुराने आलू का भाव करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा है। किसान व व्यापारियों को आलू का भाव और बढ़ने की उम्मीद है। जनपद के किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं।

आलू के भाव में मंदी से अगस्त, सितंबर तक निकासी काफी धीमी रही। इसके बाद गंगा की बाढ़ व बारिश के चलते आलू की बोआई भी देरी से शुरू हुई। अभी तक शीतगृहों से काफी आलू का भंडारण है ।

इस साल आलू की बोआई में देरी होने से अगैती फसल भी मंडी में देर से पहुंचने की संभावना है। पूर्व के वर्षों में इन दिनों बाजार में पहाड़ी और पंजाब से नये आलू की आवक बढ़ने लगती थी। इस बार नया आलू भी बाजार में कम दिखाई दे रहा है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि पंजाब के कई जनपदों में बाढ़ आने से वहां भी अगैती फसल लेट हो गई।

आलू निर्यातक राजीव गुप्ता ने बताया कि नेपाल से चिप्सोना आलू की मांग बढ़ी है। इससे भाव भी बढ़कर 1350 से 1400 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। ट्रकों से नेपाल में आलू का लगातार निर्यात हो रहा है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस