6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नील गाय से टकराई इनोवा कार, एयरबैग खुलने से बचा चालक

बिल्सी – बदायू जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक
इनोवा कार नीलगाय से टकरा गईं। इस दुर्घटना में कार
चालक गंभीर घायल हो गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो
गई,लेकिन एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गईं। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे खैरी गांव
के पास एक पेट्रोल पंप के निकट हुईं है। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 01 निवासी आशीष सक्सेना,जो भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेखर
सक्सेना के भाई हैं वो अपनी इनोवा कार से रियानाई स्थित
अपने इंटर कॉलेज जा रहे थे। तभी खैरी पेट्रोल पंप के पास
अचानक सड़क पर आए नीलगाय से उनकी कार
टकरा गईं! टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि,कार के एयरबैग खुलने के कारण चालक आशीष सक्सेना सुरक्षित बच गए। आशीष सक्सेना को
तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई पदाधिकारी
मौके पर पहुंच गए जिन्होंने पुलिस की सहायता से आशीष
‘सक्सेना को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस