।
उझानी बदांयू 30 अक्टूबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी कृष्ण पाल पुत्र नन्हे लाल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा गार्ड पर पत्नी को चाय देने जाते वक्त अभद्रतापूर्ण तरीके से मारपीट कर घायल करने की कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कृष्ण पाल ने लिखा है कि उसकी पत्नी ने कल बेटी को जन्म दिया वह अस्पताल के वार्ड में एडमिट है आज सुबह चाय देने जा रहा था कि तैनात सुरक्षा गार्ड रमेश चंद्र ने रोक लिया बताने पर भी वार्ड में नहीं जाने दिया व गाली-गलौज कर मेरे साथ अभद्रता करने के साथ डंडे से मारपीट की जिसमें मेरे सर में चोट आई है।
बोले अधीक्षक – मामला इतना बड़ा नहीं था, बेमतलब तूल दे दिया गया सुरक्षा गार्ड को समझा दिया है व तीमारदार से लचीला रुख अपनाने को कह दिया गया है, भविष्य में ऐसा ना हो गार्ड को चेतावनी दी गई है। डाॅ सर्वेश कुमार,चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी उझानी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
