।
हनुमान गढ़ी मंदिर प्रांगण में रात्रि में श्याम जागरण का आयोजन
उझानी बदांयू 29 अक्टूबर।
उझानी में श्रीश्याम जन्मोत्सव पर दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को निशान पूजन व शोभायात्रा के साथ मनाने की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया।
आयोजन समिति के अमित मित्तल व दीपक गर्ग ने बताया कि हरबर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
1 नवंबर को खाटू नरेश के निशान पूजन का कार्यक्रम गणेश भवन काॅलेज रोड पर करने के साथ ही निशान शोभायात्रा नगर से पैदल जजपुरा सिथ्त खाटू नरेश मंदिर निकाली जाएगी। वही पूजा-अर्चना के बाद आरती कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
1 नवंबर की रात 8 बजे से हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में गुरूग्राम के भजन गायक नरेंद्र कुमार सैनी, दिल्ली के प्रदीप आशीर्वाद व अवि आशीर्वाद श्याम जागरण में भजनों की रसधार बहाएंगे। 2 नवंबर सुबह आरती के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ श्याम महोत्सव का समापन किया जाऐगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
