12:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वृद्धाश्रम पर धूम-धाम से मनाई गईं गोपाष्टमी

बिल्सी – बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम पर आज गोपाष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई गई| यहां संस्था के अध्यक्ष वेद व्यास शर्मा ने गायों का तिलक कर पूजा-अर्चना की, उन्होंने कहा कि आज के दिन मैया यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करके उन्हें गौचारण के लिए प्रथम बार भेजा था !जिस ब्रह्म चरण रज के लिए ब्रह्मा – शंकर तक तरसते है, वो चारण गौमाता की सेवा के लिए कंकड़, पत्थर और कुंज-निकुंजो में विचरण करते है| गाय भगवान श्री कृष्ण के लिए सबसे ज्यादा प्रिय है| जिसकी सेवा भगवान श्रीकृष्ण तक पहुंचती है और गौमाता की सेवा के कारण ही प्रभु का नाम गोपाल पड़ा है एवं इसके बाद मंगला शर्मा, आयुषी शर्मा ,देव शर्मा ,श्रेया शर्मा ने वृद्ध-जनों को मिष्ठान एवं फल वितरण किए | इस मौके पर राम प्रकाश शर्मा, अनमोल, देवपाल, गोविंद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे|
am

विज्ञापन एक्सप्रेस