अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं द्वारा दातागंज नगर अध्यक्ष राम सेवक पाण्डेय जी के निधन पर दातागंज ब्लाक के सम्मानित अध्यापक श्रीमान ओमप्रकाश पाण्डेय व समरेर ब्लाक के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाण्डेय जो कि उनके सगे भाई हैं के द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गयी । जिसमें सर्व प्रथम स्वर्गीय श्री राम सेवक पाण्डेय जी के चित्र पर उपस्थित सभी विप्र बन्धुओं द्वारा पुष्प, पुष्प मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयीं ।तद्उपरान्त वक्ताओं ने संबोधित कर अपनी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कहीं।
शोक सभा में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय हमारे सम्मानित साथी श्री राम सेवक पाण्डेय जी के निधन से हम-सब को बहुत ही दुखद है। उनके निधन से परिषद ने एक कर्तव्यनिष्ठ और विप्र प्रिय महान कार्यकर्ता को दिया है,यह हम सबके लिए अपूर्णनीय क्षति हुई है । ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें तथा परिवारी जनों को इस दुःख को वहन करने की क्षमता प्रदान करें। उनके दोनों भाई श्रीमान ओमप्रकाश पाण्डेय जी व लक्ष्मी नारायण पाण्डेय जी भी बहुत ही महान कार्यकर्ता हैं वे दोनों लोग अपने भाई का अनुशरण करेंगे ऐसी हमारी आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है।
शोक सभा में शोक व्यक्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हम में उनके निधन का बहुत ही दुख है लेकिन यह तो नियति है जो आया है सो जायेगा लेकिन हमें उनका अनुसरण कर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे यही उनको हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शोक सभा में सर्व श्री ओमप्रकाश पाण्डेय जी, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय जी, राघव पाण्डेय,माधव पाण्डेय, बांके लाल मिश्रा, प्रदीप कुमार पाण्डेय, रमाकांत मिश्रा, प्रमोद कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, शिव नन्दन शर्मा, पप्पू मिश्रा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, सुमित मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा,बल्ले मिश्रा , अमित पाठक, राकेश कुमार उपाध्याय, अखिलेश पांडेय,मनोज मिश्रा व समरेर ब्लाक, दातागंज ब्लाक व दातागंज तहसील, नगर के सैकड़ों कार्यकर्ता व विप्र बन्धुओं ने अपनी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

