6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बुजुर्ग को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया निवासी भूरेलाल ने एक प्रार्थना पत्र बिल्सी पुलिस को सौपा जिसमें बताया कि वह लगभग 3:30 बजे अपने खेत पर गया हुआ था वहां पर कुछ दबंग व्यक्ति मौजूद थे ।इन लोगों ने प्रार्थी को घेर लिया और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और सर में खुरपी भी मारी।प्रार्थी के सिर में काफी चोटें आई और फिर उसके सिर से खून बहने लगा। जब तक प्रार्थी के परिवार वाले खेत पर पहुंचे तब तक यह सारे लोग मारपीट करके भाग गए और कहा कि दोबारा खेत पर मिला तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। प्रार्थी का खेत से संबंधित मुकदमा बरेली आयुक्त के यहां विचाराधीन है

विज्ञापन एक्सप्रेस