6:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिल्सी में लिए दो नमूने

बिल्सी में लगातार मिल रही दूषित मिठाई की शिकायतें
बिल्सी। डीएम के के निर्देश पर सोमवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) सीएल यादव के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता के लिए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित हरि स्वीट्स से मोतीचूर लड्डू का एक नमूना एवं बिल्सी रोड बहेड़ी स्थित रीतेश से दूध का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। तथा उझानी रोड निकट बड़ी ज्यारत स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर एफएसडब्लू द्वारा 15 खाद्य पदार्थों के नमूने मौके पर ही चेक किये गये। आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। उक्त संग्रहित किए गए दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थों को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। बताते है कि नगर में लंबे समय दूषित मिठाई बिक्री की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है। जिसको लेकर टीम लगातार यहां अपनी कार्रवाई कर रही है। सोमवार को टीम की इस कार्रवाई से खासा हड़कंप मच गया। कई दुकानें तो बंद करके भाग गए। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सीएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, करन सिंह, प्रिया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस