बिल्सी। मुख्य अभियंता बरेली के निर्देश पर सोमवार को उपखण्ड कार्यालय पर विद्युत बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 44 शिकायते पंजीकृत हुई। जिनमें बिल से संबंधित 24 शिकायत आयी। जिनमें से 19 का मौके पर समाधान किया गया। मीटर खराब होने की छह शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। इसके अलावा नौ शिकायत मीटर नंबर अपडेट एवं एक शिकायत लोड घटाने क़ी आई। जिनका मौके पर ही निस्तारित किया गया। एक शिकायते चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई। जिनको अग्रिम कार्यवाही के लिए सहायक अभियंता मीटर बिल्सी को भेजा गया है। जिसका सप्ताहभर के अंदर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। कैंप में 114 उपभोक्ताओं से सात लाख 55 हजार रुपए क़ी राजस्व वसूली भी की गई। साथ ही 29 उपभोक्ताओं के बकाया होने पर संयोजन भी काटे गए। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, बिलिंग बाबू अभिषेक आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

