12:32 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

अलापुर में युवक की डेंगू से मौत

बदांयू 27 अक्टूबर।
बदायूं में पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप के नाती सोनू कुमार (22) की डेंगू वायरस से मौत हो गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का आरोप है कि रात में अलापुर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सख्त कदम उठाने चाहिए।

स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकार से डेंगू के खिलाफ कड़ी निगरानी करने की मांग की। बदायूं में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस