12:32 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन बदायूँ में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

पुलिस शहीद स्मृति/राष्ट्रीय एकता दिवस के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में 21 अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक मनाए जा रहे पुलिस शहीद स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहों की श्रृंखला में, आज दिनांक 27.10.2025 रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह के पर्यवेक्षण में एक प्ररेणादायक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरटीसी प्रशिक्षुयों एवं पुलिस लाइन के कर्मचारीगणों द्वारा पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हरकेश सिंह व द्वितीय स्थान आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी अनिकेत गिरी एवं तृतीय स्थान आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी लक्ष्य शर्मा ने प्राप्त किया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और खेलो के प्रति पुलिस के समर्पण को दर्शाते हुए, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह मैराथन प्रतियोगिता पुलिसकर्मियो के बीच शारीरिक दक्षता और अनुशासन को बढावा देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री अजयपाल सिंह व अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें ।

विज्ञापन एक्सप्रेस