।
पुलिस ने तीनों घायलों का कराया मेडिकल परीक्षण, जांच शुरू।
उझानी बदायूं 26 अक्टूबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली में घर के पीछे की दीवार को लेकर दो पक्षों में गाली – गलौच होने लगी बात ईंटें पत्थर फेंकने तक पहुंच गई। दोनों तरफ से पथराव हुआ जिसमें तीन लोग घायल हो गये।
जिसमें एक पक्ष के 30 वर्षीय ग्रीश कुमार पुत्र खेतल व उनकी 28 वर्षीय बहन कविता घायल हो गई । वहीं दूसरे पक्ष से 33 वर्षीय रामभजन पुत्र गनपत घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
घायल हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने घायल ग्रीश कुमार, कविता व रामभजन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com