11:51 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के जोड़ा साहब एवं खालसा पंथ की माता साहिब कौर जी के जोड़ा बदायूं की संगत द्वारा स्वागत

आज बदायूं में ऐतिहासिक यादगार यात्रा दिल्ली से चलकर आगरा होते हुए बदायूं पहुंची जिसमें साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के जोड़ा साहब एवं खालसा पंथ की माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहब एवं साहब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज जी की पालकी साहब पांच पैरों की अगवाही में बदायूं की संगत के द्वारा उनका बहुत स्वागत किया गया सर्वप्रथम बदायूं जिले की सीमा में जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता जी ने इस यात्रा का स्वागत करते हुए बदायूं जिले की सीमा में प्रवेश करवा कर पूरे नगर में संगत को दर्शन करते हुए नवादा से बरेली की ओर रवाना करवाया इस कार्यक्रम में सबसे पहले उझानी में पेट्रोल पंप पर सिंह हवेली पर संत फिलिंग स्टेशन पर श्रीमान नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी के निवास पर उसके उपरांत पर्ल बैंकट हॉल पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला एवं जोगीपुरा की संगत के द्वारा इस पवित्र यादगार यात्रा का स्वागत किया गया इसमें जिले की प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी श्री विशाल जी विधायक श्री महेश गुप्ता जी जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता जी श्री शैलेंद्र शर्मा जी गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला के प्रधान सरदार मंजीत सिंह गुरुद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह दुआ गुरुद्वारा लोटन पुरा के पभाई मंजीत खन्ना जी पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सुनील नारंग बिन्नी की शेरे पंजाब क्लब के अध्यक्ष श्री ज्योति मेहंदी रहता जी के अलावा बहुत सारी संगत ने इस यात्रा के दर्शन किए और स्वागत किया इसके उपरांत भगत सिंह चौक पर पंजाबी समाज सेवा समिति की ओर से एवं सनातन धर्म सभा की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया मंच का संचालन गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी के द्वारा किया गया एवं आई हुई समूह संगत का धन्यवाद किया गया आई हुई समूह संगत को प्रसाद एवं चाय का प्रसाद बांटा गया

विज्ञापन एक्सप्रेस