5:05 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

देवोत्थान एकादशी से शादियां शुरू, सबसे ज्यादा लॉन बुक।

बदांयू 24 अक्टूबर।

देवोत्थान एकादशी एक नवंबर को मनाई जाएगी। भगवान विष्णु के जागने और तुलसी-शालिग्राम विवाह के अवसर पर इस दिन शहर में करीब तीन दर्जन शादियां होंगी। इसके लिए इस बार सबसे ज्यादा लॉन की बुकिंग हुई है।

बताते हैं कि शादियों में फिर से ज्यादा मेहमान बुलाने का दौर शुरू हो गया है। लोगों ने औसतन 450-500 मेहमानों वाली कैटरिंग की व्यवस्था कराई है। पहले यह 250-300 तक सीमित था।

नवंबर में 19, 21, 22, 23, 24 और 30 को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद एक और पांच दिसंबर और जनवरी 2026 में 14, 23, 25 और 28 को भी शादी के मुहूर्त हैं। फरवरी में 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं। इनके लिए शहर के होटल, लॉन, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं फुल हो गए हैं। बंपर समारोह से आटोमोबाइल, मेवा, टेंट, किराना, सोना-चांदी कारोबारियों को अच्छा कारोबार मिलने की संभावना है।

जानकारों के अनुसार मौजूदा समय में लोग शादियों में खूब खर्च कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत का एक नवंबर शनिवार को होगा। इस दिन श्री विष्णु का पूजन कर उनको योग निद्रा से जगाया जाएगा।

फरवरी तक सहालग के लिए होटल, लॉन, गेस्ट हाउस, रिसोर्ट फुल हो चुके हैं। एक नवंबर को ही शहर में 20 से ज्यादा शादियां हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस