4:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बंद घर की दीवार काटकर चोरी

उझानी बदांयू 24 अक्टूबर।

नगर के बाइपास स्थित कृष्ण अवतार मैमिया कालोनी में एअ बंद घर की दीवार में छेद कर अज्ञात चोरों ने घरेलू सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका-मुआयना कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसोली निवासी शानू पुत्र उस्मान मैमिया कालोनी में उदित वार्ष्णेय के मकान में किराए पर रहता है। दीपावली पर वह अपने पेतृक गांव चला गया।

आज सुबह घर खोलकर देखा तो दीवार को काटकर घुसे अज्ञात चोरों ने घर में रखा सिलेंडर, बर्तन,पीतल की परात आदि चोरी कर ली। सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोर की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.