उघैती (बदायूं)संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेतिहर इलाके में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा उघैती शर्की के जंगलों में शाम पांच बजे के करीब एक शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरकर शिनाख्त के प्रयास किया।मृतक की पहचान उघैती शर्की निवासी रंजीत पुत्र इतवारी लाल (42)के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर दौड़ पड़े।युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला था।पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com