10:37 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

वृध्द को गाली का विरोध पड़ा भारी, फोड़ा सिर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में एक वृध्द को गाली का विरोध भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने जोश में आकर उसके सिर में पत्थर मार दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। गांव निवासी वृध्द राजेंद्र सिंह पुत्र रुस्तम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके ही गांव के दिवाकर सिंह उनके घर सामने आकर गाली-गलौच कर रहा है। उन्होंने गाली देने से मना किया है तो दिवाकर सिंह ने उनके ऊपर पथराव कर दिया। जिससे एक पत्थर उनके सिर में लग गया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि घायल वृध्द रांजेंद्र सिंह को उपचार और मेडीकल परीक्षण के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.