2:33 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया भाई दूज

बिसौली। भाई – बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भाई दूज बृहस्पतिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दिन बहनें अपने भाइयों के तिलक कर उनकी रक्षा और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। यह पर्व भाई – बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस