10:47 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव जगत में बीती रात अज्ञात वाहन की टककर से युवक की मौत हो गई। मृतक वाहन चालक था। वह अपने बहनोई के घर रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बीती रात गांव जगत में सुनील कुमार गुप्ता की आढत के पास अज्ञात बाहन ने शिव सिंह(28) पुत्र पूरन सिंह निबासी नौसाना थाना मूसाझाग को किसी अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक अपने बहन के घर जगत में रहता था। वह वाहन चलाने का काम करता था। बीती वह अपने घर पैदल वापस जा रहा था, इसी बीच हादसा में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुँचे शव को पीएम कराने भेजा है। घटना की अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कारवाही की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस