आसफपुर ( बदायूं ) – पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने पुलिस स्टाफ व क्षेत्रीय समाज सेवियों के साथ मिलकर दीपावली का त्यौहार मनाया ।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने स्टाफ के साथ मिलकर पुलिस चौकी परिसर में शिव मंदिर को रंग बिरंगे झालर से सजाकर दीप जलाए ।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने हेड कांस्टेबल प्यारे खां , आकाश ढाका , अंशुल कुमार ,सुनील कुमार , मनोज कुमार यादव , फॉल वर जगदीश फूल माली व पत्राचार में जनहित के कार्य से जुड़े समाज सेवी दानवीर आदि को उपहार व मिष्ठान भेंट कर दीपावली के त्यौहार पर खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर पुलिस चौकी परिसर रंग बिरंगे रंगों से जगमगाता रहा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह













badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com