8:00 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

थाना प्रभारी ने ग्राम प्रहरियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, मिष्ठान किया वितरण

थाना कुंवरगांव दीपावली के शुभ अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित  किया।

इस दौरान थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता और निष्ठा से गांवों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहती है। उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पुलिस को सहयोग देने की अपील की।

थाना प्रभारी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमें इस पर्व पर समाज में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस मौके पर थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम प्रहरियों को मिष्ठान वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.