दीपावली लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर को ही सर्वमान्य: ज्योतिषविद राजेश कुमार शर्मा
*धनतेरस पूजन 18 अक्टूबर
*यम चतुर्दशी 19 अक्टूबर
*दीपावली 20 अक्टूबर
*रिक्त तिथि 21 अक्टूबर
*गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर
*भैया दूज 23 अक्टूबर
इस साल की दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषविद राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि हर साल कार्तिक अमावस्या को दीपावली की पूजा स्थिर लग्न में करने का विधान है। इस दिन अमावस्या तिथि दोपहर 3:47 से प्रारंभ होगी, जो 21 अक्टूबर को 5:56 तक रहेगी। 20 अक्टूबर को सभी राशि वाले लोग ग्रहों की अनुकूलता और सुख समृद्धि के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करेंगे। दीपावली पूजन का महत्व काली रात्रि और स्थिर लग्न में विशेष माना जाता है।
दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त-
कुंभ लग्न: दोपहर 2:56 से 4:05 तक विशेष स्थिति कुबेर आदि पूजन में शुभ रहेगी।
वृषभ लग्न: सायं 7:10 से रात्रि 9:06 तक,
सिंह लग्न: रात्रि 1:38 से 3:52 तक।
ज्योतिषविद राजेश कुमार शर्मा





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

