1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दीपावली पर मांग बढ़ने से फूलों के दामों में भारी उछाल।

उझानी बदांयू 19 अक्टूबर।

दीपोत्सव के बाजार सजे हैं और इसे लेकर लोगों में भी भारी उत्साह है। ऐसे में त्योहारों के चलते बाजारों में फूलों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लोग फूलों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
मांग बढ़ने के साथ ही फूलों के दाम में भी उछाल आया है।

इसके चलते फूलों में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह तक 20 रुपये में बिकने वाली माला इन दिनों 40 रुपये में बिक रही है। दीपावली पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें सजाने को फूलों की मांग बढ जाती है। गेंदे के फूलों की अधिक मांग है।

पिछले महीने तक गेंदे के फूलों में काफी मंदी थी, परंतु त्योहार शुरू होने के साथ ही गेंदे के फूलों की कीमतों में उछाल आने लगा है। माला ही नहीं खुले फूलों के दाम भी बढ़ गए हैं। रविवार को मंडी में गेंदे के फूल 200 रुपये किलोग्राम तक बिका। वही गुलाब चार सो रूपये किलो, कारोबारियों का कहना है कि सोमवार को इसकी कीमत में और उछाल आ सकता है। फूल कारोबारी सोनू ने बताया कि त्योहारों में फूलों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। वहीं, इस बार बारिश ज्यादा होने के कारण गेंदा की फसल खराब हो गई थी।
राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.